नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी स्थानीय समस्याएं जैसे सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य, जलभराव आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समयबद्ध निवारण के लिए यह सैल एक सशक्त व्यवस्था के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि “समाधान सैल” की संपूर्ण निगरानी एवं समन्वय वे स्वयं करेंगे, ताकि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस सैल की सुनवाई सहायक अभियंता अंकुश राणा के पास होगी। नागरिक निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय के कक्ष नंबर-3 में अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। संयुक्त आयुक्त ने नगर निगम ऊना के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु “समाधान सैल” का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता, सुचारू व्यवस्थापन एवं नागरिक सुविधाओं में और अधिक सुधार लाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *