IMPORTANT UPDATE “AI174 of 02 November, operating from San Francisco to Delhi via Kolkata, made a precautionary landing at Ulaanbaatar, Mongolia, after the flight crew suspected a technical issue en route. The aircraft landed safely at Ulaanbaatar and is undergoing the necessary…
— Air India (@airindia) November 3, 2025
Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में करवानी पड़ी Emergency Landing

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी आ गई है। फ्लाइट का नंबर AI174 था जो कि सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण फ्लाइट को उलानबातर मंगोलिया में एहतियाती तौर पर लैंड करवाना पड़ा। फ्लाइट क्रू को उड़ान के दौरान एक संभावित तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने विमान को मंगोलिया के उलानबातर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया।
एयर इंडिया के मुताबिक, वह अपने साझेदारों के साथ मिलकर यात्रियों की सुविधा को देखने की कोशिश कर रही है। जल्द से जल्द सभी को उनके गंतव्य दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रही है। कोलकाता होते हुए उड़ान संख्या AI174 उलानबटोर में सुरक्षित तौर पर उतार दिया गया है। अभी फ्लाइट की तकनीकी जांच चल रही है।
Leave a Reply