अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना व बसदेहड़ा मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

Written by

in

ऊना मंडल से बलविंद्र कुमार व बसदेहड़ा मंडल से बुध राम बने अध्यक्ष

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने ऊना व बसदेहड़ा मंडलों के अनुसूचित जाति मोर्चो का गठन कर दिया है। ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल व बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती के साथ चर्चा उपरांत दोनों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना मंडल से अध्यक्ष पद की कमान देहलां गांव के बलविंद्र कुमार को सौंपी गई है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए देहलां गांव से जोगा सिंह, बसोली से बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर 10 ऊना से हरविंद्र सिंह लक्की, बसोली से बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कुठारखुर्द से भूपिंद्र सिंह, बहडाला से परमिंद्र सिंह को महामंत्री, सुनेहरा से आशा देवी को कोषाध्यक्ष, देहलां अपर से इकबाल सिंह, बहडाला से गुरनाम सिंह, कुठार खुर्द से साहिल कुमार, बहडाला से बलदेव सिंह व अरनियाला अपर से जीत कुमार को सचिव बनाया गया हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में दर्शन सिंह, जसमेर सिंह, तरुण सहोता, महेश कुमार, मनीष धीमान, जोगिंद्र, जंग बहादुर, गुरमीत सिंह, राजीव कुमार व हिमांशु को शामिल किया गया हैं।

अनुसूचित जाति मोर्चा से बसदेहड़ा मंडल से संतोषगढ़ से बुध राम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संतोषगढ़ से रचना देवी, सनोली से हरीश कुमार व भटोली से अमरनाथ को उपाध्यक्ष, रायपुर से जुगल किशोर, जखेड़ा से विजय कुमार को महासचिव, ढाडा से सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, सनोली से गुरबख्श सिंह, जखेड़ा से ललित कुमार व बनगढ़ से गुलजारी लाल, फतेहपुर से चरणजीत सिंह को सचिव की जिम्मेवारी दी गई हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सोहन लाल, पुरुषोतम लाल, रामपाल, शमशेर सिंह, दविंद्र कुमार, नरेंद्र कौर, प्रेम चंद, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार व जीत राम को शामिल किया गया हैं।

अनुसूचित जाति मोर्चा के दोनों मंडलों के अध्यक्ष बलविंद्र कुमार व बुध राम ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, ऊना व बसदेहड़ा भाजपा मंडलों के अध्यक्ष देवेंद्र कौशल व राहुल देव शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर घर-घर दस्तक देते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *