Punjab News: Singer Satinder Sartaj के नाम पर होगी ये सड़क, इस दिन होगा उद्घाटन, नोटिफिकेशन जारी

मोहाली: पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के नाम पर सरकार द्वारा सड़क का नाम रखा जा रहा है। इसको लेकर पंजाब सरकार की ओर से नेटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज के सम्मान में लोक निर्माण विभाग सड़क का नाम रखने जा रही है। इस सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल, ज़िला होशियारपुर में किया जाएगा।

यह समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विधायक डॉ. इशांक कुमार और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. सतिंदर सरताज को एक विद्वान और बुद्धिमान कलाकार के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिनकी रचनात्मकता और जीवनशैली ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *