Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में युवक की मौत, परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जिले के बडाला गांव में रहने वाले युवक आकाशदीप सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को आकाशदीप अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान लेटर मशीन ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में आकाशदीप गंभीर तौर पर घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन की ओर अभी तक उन्हें कोई भी न्याय नहीं मिला है।

वहीं मृतक के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे की मौत के बाद भी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। प्रशासन कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को हुई दुर्घटना के बाद युवक की मौत हो गई है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *