Punjab News: विदेशी महिला को Live-in Partner ने बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: अर्जेंटीना की 31 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा बंधक बनाकर पीटने के मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मार्च में भारत आई थी और लुधियाना के इस्लामगढ़ इलाके में आरोपी के साथ रह रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे भारत छोड़कर वापस जाने की अनुमति नहीं दी और लंबे समय तक बंधक बनाकर मारपीट करता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि साथी ने उसके बाल खींचे, शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे उसके दो बच्चों से भी जबरन अलग कर दिया। पीड़िता की बेटी ने भी पुलिस को बयान दिया कि आरोपी उसकी मां और भाई को अक्सर मारता-पीटता था। परेशान होकर महिला ने अर्जेंटीना दूतावास से मदद मांगी, जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे छुड़ाया और पहले सिविल अस्पताल के सखी वन-स्टॉप सेंटर तथा बाद में दिल्ली भेजा।

फॉरेनर की शिकायत स्पेनिश भाषा में होने के कारण पुलिस ने अनुवाद टूल की मदद से बयान का पंजाबी में अनुवाद करवाया। मामले में आरोपी हरजींदर भोला, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटा था और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *