Punjab News: शादी में सूट-बूट पहने चोर गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV

Written by

in

अमृतसरः जिले में अमृतसर-वल्ला बाईपास स्थित मैरिज पैलेस मैरी-बेला में शादी समारोह के दौरान सूट-बूट पहने युवकों द्वारा गहने चुराने की घटना सामने आई है। जहां 2 युवक गहनों व शगुन के पैसों से भरा बैग चुराकर मौके से फरार हो गए। दरअसल, घटना के दौरान परिवार खुशियां मना रहा था, जैसी ही गहनों से भरे बैग के गायब होने का पता चला तो परिवारों के बीच मायूसी छा गई। जिसके बाद परिजनों ने पैलेस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग उठा भागता दिखा, जबकि एक अन्य संदिग्ध भी कैमरे में कैद हुआ। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे कीजांच शुरू कर दी है।

परिवार के अनुसार पैलेस में शाम के समय शादी समारोह अंतिम पढ़ाव में था। इसी दौरान तकरीबन 5.30 बजे शोर मचा कि गहनों व पैसों से भरा बैग चोरी हो चुका है। शादी में अफरा-तफरी मच गई। मैरिज पैलेस के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। आधा घंटे की सर्च के बाद संदिग्ध सीसीटीवी में दिखे। लड़का व लड़की दोनों पक्षों ने आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब सीसीटीवी खंगाला तो साफ दिखा कि दोनों आरोपी तकरीबन डेढ़ घंटे तक शादी समारोह में घूम रहे थे। इतने समय उन्होंने पैसों से भरे बैग की पहचान की और रेकी व प्लान तैयार किया।

जब शादी अंतिम पढ़ाव पर थी और सभी थक चुके थे व जाने की तैयारी में थे, तभी आरोपियों ने इस घटना का अंजाम दिया। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने परिवार के बीचों बीच रखे बैग को चलाकी से उठाया और चलते बने। जबकि आसपास लोग बैठे थे और बैग के बिल्कुल पास तीन महिलाएं आपस में बात करती देखी जा सकती है। चोर पीछे से आया, बैग पर हाथ डाला और साथ ले गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *