नौजवान की बहादुरी, नदी में कूद रही युवती को Hero की तरह किया Rescue, देखें वीडियो

Written by

in

देवरियाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, युवक ने युवती को फिल्मी अंदाज में आत्महत्या करने से बचाया। दरअसल, युवती देवरिया जिले में एक पुल के पिलर पर बैठकर गहरी नदी में छलांग लगाने जा रही थी। वह रो-रोकर बार-बार जान देने की बात कर रही थी, तभी देखते ही देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।

लड़की रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पिलर पर बैठकर नदी में छलांग लगाने जा ही रही थी कि तभी फिल्मी अंदाज में एक युवक ने उसकी जान बचा ली। इस दौरान पुलिस भी मौके पर लड़की को बचाने के लिए मौजूद थी। घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जान बचाने वाले युवक की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे बालपुर श्रीनगर गांव की रहने वाली हशमुन नदी में कूदकर जान देने जा रही थी। इस दौरान युवती रो-रोकर अपनी जान देने की बात कह रही थी। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस सहित सभी लोग युवती को जान न देने के लिए समझाते रहे थे। इस दौरान युवती सभी की बातों को नजरअंदाज करती रहीं। इस बीच एक युवक ने हिम्मत दिखाई और युवती को बचाने के लिए पुल के पीलर पर कूद गया। युवक जैसे ही युवती को बचाने के लिए नीचे कूदा वैसे ही युवती ने नदी में छलांग लगी दी। इस दौरान युवक ने फिल्मी अंदाज में मुस्तैदी से युवती को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों की मदद से उसे ऊपर खींचा गया, जिससे उसकी जान बच गई।

पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई, जहां बाद में परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। परिजन ने बताया कि युवती अपनी चाची के साथ बाहर गई थी, तभी वह रास्ता भटक गई और पुराने पुल पर पहुंच गई। लडकी की मां ने बताया कि बेटी कभी-कभी बहुत परेशान हो जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *