Punjab छोड़ने की केजरीवाल ने गैंगस्टरों को दी चेतावनी, देखें Live

तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल तरनतारन के उपचुनाव के दौरान पहुंचे। वहीं भगवंत मान ने ओवर ब्रिज बनाने को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस ओवरब्रिज को बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लड़कियों के कॉलेज बनाने के लिए कहा कि वह जगह की तालाश कर रहे है। ऐसे में जल्द तरनतारन में लड़कियों की पढ़ाई के लिए कॉलेज खोला जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आई है, तभी से सभी स्कीमों को बंद कर दिया गया।

अब दिल्ली वाले भाजपा की सरकार आने से परेशान है। उन्होंने कहा कि वह उपचुनाव के दौरान कई गांवों में गए, वहां लोगों ने कहाकि विपक्ष वाले तो हारकर कभी उनका हालचाल पूछने नहीं आते, जीतने के बाद कहां आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पैसे देकर वोट लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पैसे लेने के लिए मना ना करना, इनसे पैसे ले लेना, क्योंकि ये पैसे भी आपके ही हैं। जहां केजरीवाल ने गैंगस्टरों को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहाकि गैंगस्टर एक सप्ताह में पंजाब छोड़ दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में जीतने भी उम्मीदवार है, उनमें से हरमीत सिंह ही उनके हलके के है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी उम्मीदवार बाहरी जिले के है, 75 सालों में कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने राज किया। आप पार्टी को सत्ता में आए 3 साल ही हुए है। उन्होंने कहा कि 3 साल में आप पार्टी ने कितने काम कर दिए। उन्होंने कहा कि 56 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है।

वहीं बिजली का बिल जीरों आ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन चुनाव में जीत हासिल होगी, उसके अगले दिन ही ओवरब्रिज के लिए फाइल साइन हो जाएगी और ओवरब्रिज बनना शुरू हो जाएगा। बॉर्डर एरिया में बच्चियों के लिए शानदार टेक्निकॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में तरनतारन ही नहीं पंजाब छोड़कर चले जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *