स्कॉर्पियो गाड़ी से 60 पेटी अवैध शराब बरामद

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव डुमखर में यातायात चैकिंग के दौरान स्कार्पियो गाड़ी को 60 पेटी अवैध शराब से सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती मध्य रात्रि हैड कांस्टेबल दीपक कुमार अधिकारी पुलिस थाना बंगाणा पर आधारित पुलिस टीम ने नाकावंदी के दौरान गांव डुमखर में गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या (डीएल 5 सीई-5522) स्कोर्पियो जो वडसर की तरफ से ऊना की तरफ जा रही थी, को जांच के लिए रोका। तो चैकिंग को दौरान 60 गत्ता पेटियां देसी शराब मार्का वीआरवी सन्तरा बरामद हुई। इस सन्दर्भ में  गाडी चालक विशाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव हैबौवाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाव के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *