Punjab News: Civil Hospital पहुंचे सेहत मंत्री डॉ. बलबीर, 140 सेंटर में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सुविधाएं, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में सखी वन स्टॉप का उद्धघाटन करने सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में काफी सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार मंत्री बनकर अस्पताल में आए थे, उस दौरान चूहों की काफी समस्या थी, जिसे खत्म किया गया। जिसके बाद इमारत को ठीक किया, उसके बाद ऑपरेशन थियेटर को ठीक किया गया। इस दौरान अन्य काम भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नए एसएमओं अस्पताल में रखे गए। उन्होंने कहाकि पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाया जा रहा है।

गोराया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि 6 कम्यूनिटी सेंटर, 41 सब सेंटर सहित 140 संस्थाओं में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं डिलीवरी सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है। लेकिन उनके दर्शाए हुए रास्ते पर नहीं चलते। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया है। वहीं गुरु तेग बहादुर जी ने इतनी बड़ी कुर्बानी दी, उनका 350वां दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि भगत कबीर सहित अन्य गुरु पीरों का सम्मान करने के साथ सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने निर्भया कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह हादसा हुआ था, तब केंद्र सरकार ने यह सखी वन स्टॉप स्कीम शुरू की थी। ऐसे में पीड़ित महिला काफी परेशान होती है और उसे समझ नहीं आती की वह कहां जाए। जिसको लेकर यह एक सखी वन स्टॉप एक सेंटर बनाया गया है, जहां उसकी बात को सुना जाएगा और उसकी काउंसलिंग की जाएगी।

इस दौरान अगर पीड़ित महिला को मेडकिल सुविधा की जरूरत होगी तो वह भी उसे मुहैय्या करवाई जाएगी। इस दौरान उसे वहां पर रखना और खाना देना, पुलिस की मदद, लीगल सहति सभी सर्विस दी जाएगी। इसी को लेकर आज इसका उद्धाघटन किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि निर्भया केस जैसा केस निंदनीय घटना है। महिलाओं को इस तरह से सेंटर में रखने की सुविधा आज लुधियाना में शुरू की जा रही है, जल्द ही यह सेटंर अन्य जिलों में भी बनाए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *