Punjab News: भतीजी को बस में चढ़ाने गए अकाली नेता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बीते दो दिनों में अमृतसर में गोलियां चलने की तीसरी घटना सामने आई है। देर रात जंडियाला गुरु में पंसारी की दुकान पर गोलियां चलने की घटना का मामला अभी थमा नहीं था कि आज सुबह अड्डा थ्री-ए चौक के पास युवा अकाली नेता पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मखविंदर सिंह उर्फ मुख्खा, पुत्र बलकार सिंह, निवासी मरड़ी खुर्द पर 3 अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि खालसा कॉलेज में पढ़ती भतीजी पवनदीप कौर को मखविंदर सिंह बस पर चढ़ाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए 3 अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में मखविंदर सिंह को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। जीजा सतनाम सिंह ने बताया कि मखविंदर भतीजी को बस में चढ़ाने गया था। इस दौरान बाइक सवारों ने 9 गोलियां चलाई, जिसमें से 5 गोलियां मखविंद को लगी है। वहीं पूर्व सरपंच नरिंदर सिंह ने कहा कि मखविदंर खेतीबाड़ी करता है। इस दौरान आज सुबह वह भतीजी को कॉलेज के लिए एक्टिवा पर बस में चढ़ाकर वापिस आ रहा था। तभी बाइक सवार 3 नौजवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान मखविंदर सिंह को 5 गोलियां लगी। मखविंदर का अमनदीप अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *