Jalandhar News: Scooty को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के न्यू गोपाल नगर स्थित गाजी गुल्ला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रकाश आइसक्रीम के नजदीक खड़ी स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा बस्ती बावा खेल के राहुल की है। घटना में वह बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त स्कूटी पर सवार युवक वहीं पास में था। गनीमत रही कि युवक समय रहते नीचे उतर गया और उसकी जान बच गई। आग पर काबू पाने के लिए युवक ने पास के एक घर से पाइप लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वह असफल रहा। इस दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल रिसाव हो सकता है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूटी का काफी नुक्सान हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *