Punjab News: इलेक्शन इंचार्ज की गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला, बुरी तरह झुलसे

अमृतसरः तरनतारन में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, ‘अकाली दल वारिस पंजाब जत्थेबंदी’ के इलेक्शन इंचार्ज सुखदेव सिंह पर अमृतसर हाईवे पर जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पेट्रोल बम से यह हमला किया है। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह ने किसी तरह आग लगी गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह आग की लपटों में झुलस गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की शिकायत जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को दी गई।

जिसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में दखल देने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। तरसेम सिंह ने शक जताया है कि यह हमला उपचुनाव के संबंध में किसी विरोधी पार्टी ने करवाया गया हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *