Punjab News: पार्षद सहित साथी पर हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के स्थानीय कस्बा बधनी कलां के पार्षद पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 4 से वर्तमान पार्षद मेजर सिंह पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना मुखी एसएचओ राज सिंह ने बताया कि मेजर सिंह का पुत्र बहादुर सिंह वासी बधनी कलां की अनाज मंडी में आढ़त की एक दुकान पर मुनिमी और चौधरी का काम करता है।

देर रात अनाज मंडी में यह धान से भरी बैगों की राखी करने के लिए बैग पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान लगभग साढ़े 10 बजे 2 गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें लगी है। वहीं पीड़ित की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए उसका साथी हरदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह आया, तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर भी हमला करके उसको भी गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया।

दोनों व्यक्तियों की गंभीर चोटों के कारण इन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सभी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी की फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर बारिकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले से संबंधित व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *