सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत… होश खो बैठी दुल्हन, मचा हड़कंप

Written by

in

यूपीः अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां, शादी के कुछ ही घंटे बाद दूल्हे की अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं, जबकि अगले दिन होने वाला वलीमा (रिसेप्शन) रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुड्डू उर्फ परवेज आलम (38) नामक युवक अमरोहा शहर के मोहल्ला नोगजा का रहने वाला था। शनिवार रात उसकी शादी मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी बाबू की बेटी सायमा से हुई थी। मैरिज हॉल में निकाह की रस्में पूरी होने के बाद करीब रात 1 बजे बारात वापिस लौटी। लेकिन करीब दो बजे अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम
परिजन घबराकर गुड्डू को पास के अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने तुरंत मुरादाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। शादी की रात दूल्हे की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
नवविवाहिता सायमा को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली, वह बेसुध होकर गिर पड़ी। शादी का जोड़ा पहने सायमा को परिजन और रिश्तेदार किसी तरह संभालते रहे। घर में मातम छा गया और इलाके के सैकड़ों लोग इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए।

परिवार में पहले भी हुई थीं मौतें
गुड्डू उर्फ परवेज के माता-पिता और बड़े भाई की मौत पहले ही हो चुकी थी। अब वह अपने छोटे भाई पप्पू के साथ ही रह रहा था। गुड्डू जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान चलाता था। परिवार पहले से ही दुख झेल रहा था, और अब यह हादसा उनके लिए एक और गहरा सदमा बन गया।

मौत का कारण बना रहस्य
लोगों में चर्चा है कि गुड्डू का शरीर पीला पड़ गया था, जिससे शक की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, परिजनों ने बिना किसी पुलिस जांच या पोस्टमॉर्टम के ही दूल्हे के शव को सुपुर्द-ए-खाक (दफन) कर दिया।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
जो घर कुछ घंटे पहले शादी की रौनक से भरा था, वहां अब सन्नाटा और आंसू हैं। रविवार को होने वाला वलीमा कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया गया। लोग अब भी यह सोचने को मजबूर हैं कि आखिर दूल्हे की मौत कैसे हुई — किस्मत का खेल या कुछ और?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *