Stock Market: 250 अंक चढ़ा Sensex, आज मार्केट में List होगा Lenskart का IPO

Written by

in

बिजनेसः भारतीय शेयर मार्केट में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 25,560 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। BEL, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 1% की तेजी है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 7 नवंबर को सेंसेक्स 95 गिरकर 83,216 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही, ये 25,492 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज मार्केट में लिस्ट होगा Lenskart का IPO

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज से खत्म हो रहा है। कंपनी का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा। जिन निवेशकों ने इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाया है उनके लिए ग्रे मार्केट से कुछ राहत भरी खबर आई है। लिस्टिंग से पहले जीएमपी में उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, यह उछाल बहुत मामूली है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ का जीएमपी 10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। जोकि 2.49 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। 27 अक्टूबर 2025 को आईपीओ सबसे अधिक 108 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद इस स्तर पर ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट का आईपीओ नहीं पहुंच पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *