Donald Trump ने किया बड़ा दावा, टैरिफ से अमेरिकी लोगों को मिलेंगे 2000 डॉलर

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति का बचाव किया है। ट्रंप ने यह दावा कर दिया है कि इस नीति के कारण अमेरिका दुनिया में सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बना है। अपने विरोधियों को ट्रंप ने मूर्ख कहते हुए यह दावा किया है कि अमेरिकी लोगों को जल्द ही जमा किए गए टैरिफ में कम से कम 2,000 डॉलर दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया ट्रूथ पर दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि – ‘जो लोग टैरिफ के खिलाफ है वो मूर्ख है’। उन्होंने यह दावा किया है कि उनके कार्याकाल में अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बन गया है। इसमें रिकॉर्ड स्टॉक वैल्यू, हाई 401 (K) बैलेंस और कारखानों में हर जगह बढ़ोतरी हो रही है। ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिका की आर्थिक मजबूत के तौर पर मुख्य कारक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी आलोचना करने वालों पर भी निशाना साध दिया है। ट्रंप ने यह तर्क दिया है कि टैरिफ ने निवेश और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दिया है।

हर अमेरिकी को मिलेंगे 2000 डॉलर

टैरिफ के आलोचकों को ट्रंप ने मूर्ख बता दिया है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल मीडिया में एक बड़ा वादा किया है कि यूएस टैरिफ रेवन्यू से लगभग सभी अमेरिकियों को टैरिफ डिविडेंड के हिस्से के तौर पर 2,000 डॉलर का पेमेंट किया जाएगा हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि पेमेंट कैसे और कब होगा।

टैरिफ से कम होंगे कर्ज

ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ से आ रहे रेवेन्यू से अमेरिको को खरबों डॉलर की इनकम हो रही है। इसका इस्तेमाल अमेरिका पर मौजूद राष्ट्रीय ऋण का भुगतान शुरु करने के लिए किया जा सकता है यह ऋण अब 37 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। टैरिफ को लेकर ट्रंप का ये ताजा दावा उस समय पर में आया है जब उनका ये टैरिफ प्रोग्राम कानूनी अनिश्चितता का सामना कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बीते दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर काफी बहस हुई थी। करीबन ढाई घंटे तक चली सुनवाई में जजों ने टैरिफ की वैधता पर सवाल किए थे। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल डी. जॉन सॉअर से यह भी कह दिया था कि टैरिफ अमेरिकियों पर टैक्स लगाने के जैसा है। अमेरिका के संविधान के अनुसार, टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस के पास ही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *