सर्दियों में फट रही है पैर की एड़ियां, ये घरेलू नुस्खे दूर करेंगे समस्या

सेहत: मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। ऐसे में कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती है। सर्दियों की शुरुआत से ही लोग कई तरह की समस्याओं से घिरने लगते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है एड़ियों का फटना। सर्दियों की शुरुआत से ही एड़ियों की स्किन मोटी, खुरदरी और फटी हुई दिखती है। कई बार तो दरारें इतनी ज्यादा गहरी हो जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में यदि सही समय पर इनकी देखभाल न की जाए तो दर्द और इंफेक्शन तक भी हो सकता है। महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके एड़ियों को नरम मुलायम और सुंदर बना सकते हैं।
इस वजह से फटती है एड़ियां
एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे लंबे समय तक यदि आप नंगे पैर रहते हैं, हमेशा खुले सैंडल या चप्पल पहनते हैं, ठंडे पानी में देर तक रहते हैं, पैरों को मॉइश्चराइज नहीं करते, स्किन को रुखा और डिहाइड्रेटेड रखते हैं तो एड़ियां फट सकती हैं। ऐसे में इन आदतों पर ध्यान देकर और नियमित देखभाल करके एडियों को फटने से रोक सकते हैं।
होममेड बाम
अगर आपकी एड़ियां ज्यादा फटी हैं तो मोम, हल्दी और नारियल तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसको बनाने के लिए थोड़ी सी बीज वैक्स गर्म करें, फिर इसमें ग्लिसरीन, हल्दी पाउडर की एक चुटकी और नारियल या कैस्टर ऑयल मिला दें। ठंडा होने तक इसको डिब्बे में भरकर रखें। रात में सोने से पहले यह बाम लगा लें। इसके बाद जुराबें पहन लें। कुछ दिनों तक आपकी एड़ियां ठीक होने लगेगी।
Leave a Reply