दिल्ली कार ब्लास्ट हमले पर लश्कर-ए-तैयबा ने पोस्ट कर जिम्मेदारी लेने का किया दावा, जांच में जुटी एजेंसियां

Written by

in

नई दिल्लीः राजधानी में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई, जहां एक हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ। कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम की धारा 16 और 18 के तहत कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध का नाम डॉक्ट उमर मोहम्मद बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि उमर ने ही ये धमाका किया था। वहीं दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट में एक अहम पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने लेने का दावा किया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर लश्कर ए तैयबा के नाम से एक पोस्ट वायरल किया का रहा है जिसमें दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार पोस्ट में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में पीओके में बिलाल मस्जिद पर इंडियन मिसाइल ने अटैक किया था। यह उसी का बदला बताया गया है। इस वायरल पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। पोस्ट में लिखा है कि भारत की राजधानी नई दिल्ली पर आज, 10 नवंबर 2025, शाम 5 बजे लश्कर-ए-तैयबा के बहादुर और खूंखार टाइगर्स ने हमला किया।

यह हमला कुछ महीने पहले कश्मीर की बिलाल मस्जिद में हुई शहादत का बदला लेने के लिए किया गया था, जहां 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। लिखा कि ईश्वर की जय हो। लश्कर-ए-तैयबा मस्जिद की हर ईंट का बदला लेने और हर मंदिर तक पहुंचने की कसम खाता है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कश्मीर आजाद नहीं हो जाता और भारत नष्ट नहीं हो जाता। दूसरी सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच के आधार पर, इस बात की संभावना है कि उमर मोहम्मद ही कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार कार का मालिक कश्मीर के पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद है। वह एक व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का सदस्य था। ठीक 50 किमी दूर फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुए थे। जब पुलिस ने मॉड्यूल के दो डॉक्टरों मुजम्मिल शकील और आदिल राथर को गिरफ्तार किया, तो उमर घबरा गया। सूत्रों का दावा है कि घबराहट में ही उसने लाल किले के पास बम को ट्रिगर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *