Punjab News: 4 बच्चों की मां के इश्क में दीवाने नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम

Written by

in

फाजिल्काः जिले के सिंघपुरा गांव में 4 बच्चों की मां के इश्क में दीवाने 25 वर्षीय नौजवान ने खौफनाक कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, नौजवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, युवक का अपनी भाभी से प्रेम संबंध था। महिला के 4 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है।

संजय कुमार तरखान का काम काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। उनका कहना है कि दोनों में पिछले 7 से 8 सालों से यह रिश्ता चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। लालचंद के मुताबिक, महिला को बार-बार संजय से बात न करने की सलाह दी गई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हो जाती थी।

आरोप है कि महिला का पति जब काम पर जाता था तो वह संजय के साथ रहती थी। हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद संजय ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें पंचायत सदस्य होने के नाते बुलाया गया था।

जब वे संजय के घर पहुंचे तो कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 के तहत की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *