Punjab News: दिल्ली धमाके के बाद Interstate नाकों पर बढ़ी सख्ती, की जा रही High-Level Checking, देखें वीडियो

पठानकोटः देश की राजधानी दिल्ली में बीती शाम लाल किले के बाहर कार से विस्फोट किया गया था जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विस्फोट के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राज्य में विशेष रूप से संवेदनशील जिलों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पठानकोट के एसएसपी डीएस ढिल्लों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र सभी इंटरस्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान और निगरानी के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से सीसीटीवी फुटेज और अन्य डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है। शहर के भीतर होटलों, गेस्ट हाउसों और अन्य ठहराव वाली जगहों पर भी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वहां ठहरे लोगों के दस्तावेजों और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शहर में सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से आने-जाने वालों की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ढिल्लों ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय में कई संदिग्ध व्यक्तियों को हथियारों समेत पकड़ा गया है। ऐसे में पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रही है। हर स्थानीय निवासी और बाहरी व्यक्ति पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *