अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर लगा Tariff जल्द करेंगे कम

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत पर लगे टैरिफ को आधा कर देंगे। ट्रंप ने यह भी साफ किया है कि रुसी तेल खरीद ही सबसे बड़ा कारण था जिसके चलते भारत पर टैरिफ बढ़ाकर डबल कर दिया गया था। अब उन्होंने इस हाई टैरिफ को भी कम करने का ऐलान कर दिया है।

इस वजह से कम करेंगे टैरिफ

ट्रंप ने कहा कि फिलहाल रुस के तेल की कारण से भारत पर टैरिफ बहुत ज्यादा है परंतु उन्होंने अब रुसी तेल को अपनी खरीददारी कम कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने आगे कहा है कि इस वजह से अब हम भी भारत पर लगाए गए टैरिफ कम करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार संबंधों में नरमी के भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि हम भारत के साथ ट्रेड डील के बहुत पास हैं। जल्द ही भारतीय सामानों पर लगाए गए हाई टैरिफ को कम किया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पिछले कुछ दिनों में लगातार ऐसे बयान दिए गए हैं जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि भारत ने रुसी तेल की खरीद कम कर दी है या वो इसे रोक रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना भी की है हालांकि भारत ने ऐसे किसी भी दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

टैरिफ कर दिया था डबल

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था परंतु कुछ महीनों के बाद अचानक से उन्होंने टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। ट्रंप ने भारत पर रुसी तेल और हथियारों की खरीद करके व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध में आर्थिक तौर पर मदद करने का भी आरोप लगाया था। सिर्फ ट्रंप ही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी लगातार भारत पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए दिख रहे थे।

दोनों देशों में बातचीत बढ़ेगी आगे

वहीं भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बात करें तो दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता फरवरी 2025 में हुई थी। भारत और अमेरिका के नेताओं ने अपने अधिकारियों को एक प्रस्तावित दविपक्षीय व्पायार समझौते पर बात शुरु करने का निर्देश दिया था परंतु जब टैरिफ का डबल अटैक हुआ तो इस ट्रेड डील पर रोक लग गई। इससे पहले पांच चरण की बातचीत पूरी हो गई है। अगस्त में ट्रंप ने भारत पर जब 50% टैरिफ की बात की तो बात अटक गई थी हालांकि इसके बाद अब लगातार यह कहा जा रहा है कि पॉजिटिव ढंग से दोनों देशों में बातचीत आगे बढ़ सकती है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *