Punjab News: दिल्ली धमाके को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिल्ली में हुए धमाके पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और कायराना हरकत बताया है। धालीवाल ने कहा कि इस विस्फोट में कई निर्दोष लोगों की जान गई है, जो पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

धालीवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे हमेशा शरारती तत्वों और पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ होता है, जो भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करता रहता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसा मजबूत देश पाकिस्तान की ऐसी नीच हरकतों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत एक मजबूत देश है, हमारे सैनिक और सरकार हर तरह की आतंकवादी ताकतों का सामना करने की क्षमता रखते हैं। ये कायराना हरकतें देश की एकता और साहस को कभी कमजोर नहीं कर सकतीं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों को हर हाल में ढूंढकर कड़ी सजा दे, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा जघन्य कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।

विस्फोट में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी भी दी कि भारत किसी भी हालत में आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। भारत का साहस और एकता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *