दिल्ली ब्लास्ट मामले में रक्षा मंत्री Rajnath Singh का बड़ा बयान, बोले – ‘आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे’

Written by

in

नई दिल्ली: बीते दिन राजधानी में हुए लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है। मरने वालों की संख्या भी इस धमाके में बढ़कर 12 हो गई है। वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश तक में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब इस पूरे मामले पर राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आ गया है। रक्षा मंत्री ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी हालात में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस धमाके का जो भी कोई जिम्मेदार है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की तेजी से सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जांच की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ राजनाथ सिंह ने कहा कि- ‘अभी से क्लियर कर दे रहा हूं किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को अदालत में लाया जाएगा’।

जांच एजेंसियां कर रही हैं जांच

रक्षा मंत्री ने कहा कि – ‘मैं दिल्ली में हुई इस दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना दे। साथ ही मैं अपने देश के नागरिकों को यह विश्वास दिलवाना चाहता हूं कि देश की मुख्य जांच एजेंसियां इस घटना की गहराई से जांच कर रही हैं। जल्द ही निष्कर्षों को जनता के सामने रखा जाएगा’।

बंद किया गया लाल किला

लाल किले के पास हुए इस ब्लास्ट के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशन के 2 गेट बंद कर दिए हैं। इसके अलावा लाल किले को भी 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूएपीए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *