सैनिक सेवा संगठन डेरा बाबा रुद्रानंद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 हजार

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: सैनिक सेवा संगठन डेरा बाबा रुद्रानंद नारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए रुपए का योगदान दिया है। मंगलवार को सैनिक सेवा संगठन के चेयरमैन कर्नल डीपी वशिष्ट के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा को चेक भेंट किया। इस मौके पर संगठन के सचिव जय लाल शर्मा, रविंद्र शर्मा, पवन शर्मा, जरनैल सिंह मनकोटिया भी उपस्थित थे।

कर्नल डीपी वशिष्ट ने कहा कि संगठन की तरफ से प्रदेश में हाल ही में आई आपदा के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए का सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रदेश में भारी क्षति हुई है। कई लोग आपदा से प्रभावित हुए है। लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सडक़ें, पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाएं प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रदेश सरकार को आर्थिक सहयोग दिया गया है, ताकि सभी के सहयोग से प्रदेश में जन-जीवन को पुन: पटरी पर लाया जा सके।

उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी आहवान किया कि ऐसे समय में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए। उधर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा ने सैनिक सेवा संगठन का मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *