बद्दी की खुशी ठाकुर व प्रेरणा मेहता का राष्ट्रीय प्रतियोगिता का लिए चयन

Written by

in

राज्य स्तरीय सीनिय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी की खुशी ठाकुर व प्रेरणा मेहता ने सीनियर वर्ग कुश्ती में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। कांगड़ा के इंद्रपुर स्थित बाबा फरीद स्पोर्ट्स अकादमी में हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी ठाकुर ने बिलासपुर की पहलवान को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रेरणा मेहता  ने हमीरपुर की महिला पहलवान को पराजित गोल्ड जीता है। इन  दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। 11 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में यह दोनों खिलाड़ी हिमाचल का प्रतिनिधत्व करेंगी।

बद्दी की यह दोनों होनहार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार मेडल जीते है। इस बार भी बद्दी व हिमाचल के लोग इनसे उम्मीद लगाए  बैठे है। खुशी ठाकुर व प्रेरणा मेहता का बद्दी पहुंचने पर  सतबीर अखाड़ा बागवानियां में भव्य स्वागत किया गया। अकाड़े के संचालक कुलदीप राणा , हिमाचल कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर, कोच सुमीत सिंह ने उनका स्वागत किया।

ज्ञान सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दोनों बेटियां काफी होनहार है और उन्हें इस बार भी अन्य वर्षों की भांति इनसे मेडल लाने की उम्मीद है। इस मौके पर महेंद्र सिंह मेहता, बेअंत ठाकुर, सुंदर सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *