तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 12 को करेंगे ऊना कॉलेज में यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री श्री राजेश धर्माणी 12 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय, ऊना में एचपीयू यूथ फेस्टिवल (ग्रुप-III) का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर स्टेट राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा। यह महोत्सव 12 से 15 नवंबर तक चलेगा। आयोजन में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, आधुनिक कोरियोग्राफी और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *