Punjab News: हथियारों की खेप सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से मंगवाए गए हथियारों की खेप सहित दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय हथियार सप्लायर पाकिस्तान में बैठे एक बड़े हथियार तस्कर सिकंदर से संपर्क में हैं। वे उससे हथियारों की बड़ी खेप मंगवाकर भारत में सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने फिरोजपुर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी और वाहनों की चेकिंग शुरू की।

दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल बरामद
नाकेबंदी के दौरान पुलिस को दो युवकों पर शक हुआ। जब उन्हें रोका गया तो वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, विदेश में बनी मैगजीनें और जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे, जिन्हें आगे सप्लाई किया जाना था। लेकिन समय रहते पुलिस कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया।

पाकिस्तान से एके-47 मंगवाने की भी कोशिश
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने पाकिस्तान से एके-47 राइफल भी मंगवाई थी। पुलिस अब उन हथियारों को बरामद करने में जुट गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *