Punjab News: बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः आजकल जहां एक ओर पारली का धुंआ जायदा होता है, वहीं मौसम की तब्दीली भी हो रही है। सुबह और शाम के समय थोड़ा सर्दी का रुख हो जाता है और दोपहर के समय पूरी धूप होती है। मौसम की इसी तब्दीली के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं और सरकारी हस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। अस्पतालों में जायदातर सांस, खांसी, गला खराब, जुकाम के मरीज हैं। डाक्टरों ने इन दिनों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परहेज रखने की सलाह दी है।

एमडी मेडिसन डा. गुर्जन कौर ने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी जुकाम के साथ-साथ डेंगू के केस भी आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इनसे बचने के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को बीमार व्यक्ति से दूर रखें और बीमार व्यक्ति भी मास्क पहनकर ही बाहर निकले और इसी के साथ गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में फेफड़े थोड़े ज्यादा सेंसटिव होते हैं, इसलिए इनका ज्यादा ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

मरीजों ने कहा कि मौसम के चलते अस्पताल में कई लोग इलाज के लिए आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि कहीं न कहीं डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन दवाइयां उन्हें अच्छी मिल रही है और सारी दवाइयां और टैस्ट भी फ्री हो रहे हैं जिससे लोगों के ऊपर ज्यादा खर्च का बोझ नहीं बढ़ रहा है और लोग इस ओर राहत महसूस कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *