CM नायब सैनी से मिली महिला क्रिकेटर Shafali, डेढ़ करोड़ रुपए और ए-ग्रेड सर्टिफिकेट से हुईं सम्मानित, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः हरियाणा के रोहतक की रहने वाली वर्ल्ड कप 2025 विजेता महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा आज अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिली। महिला वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाली रोहतक की शेफाली वर्मा को CM नायब सैनी ने सरकार पॉलिसी के अनुसार डेढ करोड़ रुपए का चैक सौंपा। इसी के साथ सीएम सैनी ने उन्हें ए-ग्रेड का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, बैट और एक गिफ्ट भी दिया।

सीएम ने शेफाली की जमकर तारीफ की और उन्हें देश का मान बताया। इस दौरान शेफाली को महिला आयोग अध्यक्षा रेनू भाटिया के साथ कई अन्य ने भी सम्मानित किया। रेनू भाटिया ने शेफाली वर्मा को साल 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में शेफाली वर्मा ने बताया कि उन्हें CM नायब सैनी के साथ मिलकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी लोग स्पोर्ट्स पर्सन को बहुत बढ़िया ट्रीट करते है और हमेशा स्पोर्ट्स पर्सन का साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका हरियाणा वासियों और अन्य देश के लोगों के लिए यही संदेश है कि हमेशा सच्ची और कड़ी मेहनत करें। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। मेहनत से ही हर कोई मुकाम पाया जा सकता है और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *