हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग, दर्जन मकान करवाए गए खाली, देखें वीडियो

Written by

in

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला भूड़ा में आज वसीम के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने से आसपास के इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग का धुआं 700-800 मीटर दूर से दिखाई दे रहा है। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

CLICK HERE TO WATCH VIDEO

आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया है ताकि आग फैलने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही कारखाने में काम करने वाले मजदूरों ने भागकर जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। आग लगते ही कारखाने में रखे लकड़ी की सामग्री ने तेजी से आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में लपटें इतनी बढ़ीं कि कारखाने में रखे केमिकल से भरे ड्रमो में भी विस्फोट होने लगे। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की भयावहता को देखते हुए बहजोई, गुन्नौर और चंदौसी से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई है। कारखाने में चूड़ी के ऊपर रेजिन लगाने का काम किया जाता था। एक छोटे से घर में 5 साल से कारखाना संचालित हो रहा था जिसमें निकलने का एक ही दरवाजा था। जिस समय आग लगी उस समय 4 कारीगर काम कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही आग फैलती देखी वहां से भागकर गए। गोदाम मालिक को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी सरफराज ने बताया कि डेढ़ घंटे से यहां आग लग रही है। मो. अनस ने बताया कि लगभग 12:00 बजे के आसपास हल्का-हल्का धुआं निकलना शुरू हुआ था। इसके बाद आग फैलती चली गई, पुलिस प्रशासन और हम लोग यहां मौजूद हैं। कारखाने के अंदर से थोड़ा सामान हम लोगों ने निकाल लिया था बाकी सामान अंदर ही रह गया है। इस घर की दीवार गिरी है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की चपेट में आने से कारखाने की एक दीवार ढह गई है। बताया जा रहा है कि आग तीन से चार पड़ोसी मकानों तक फैल गई है, जिसके बाद एहतियातन करीब 12 मकानों को खाली करा लिया गया है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *