Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः डेराबस्सी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज घग्गर पुल के पास पुलिस ने बदमाशों में काबू करने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फारयिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इस ऑपरेशन को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की टीम ने अंजाम दिया। ये दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

घायलों की पहचान अमन और शरणजीत उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। दोनों ही मोहाली जिले के निवासी हैं। एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने दो टीमें बनाकर घेराबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर आते देखा, तो पुलिस ने आरोपियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब तीन राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी चार से पांच गोलियां चलाईं, जिनमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

मुठभेड़ के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर भी लगी, हालांकि पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सोहाना थाना और फेज-1 थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौल, 10 कारतूस, तीन खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का इरादा इलाके में किसी की हत्या करने का था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *