Haryana News: जेन एल्फा कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी, इन मुद्दों पर की बात, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: बीती शाम डायल 112 मुख्यालय में ‘जेन एल्फा’ नाम का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के छात्र भी मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहने और मोबाइल स्क्रीन टाइम कम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

हरियाणा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। बच्चों को स्कूल में हेड बॉय और हेड गर्ल से पार्टनरशिप करके जो काम की बातें हैं उन्हें बतानी चाहिए। हम स्टेट वाइज इनका एक नेटवर्क बनाएंगे और इनके जरिए ड्रग से दूर रहने और स्क्रीन टाइम कम करने जैसी बातें पहुंचाएंगे।

दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले लोगों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। उसके बाद पूरे हरियाणा में हजारों पुलिसकर्मी हाई अलर्ट पर है। बाकी एजेंसी अभी काम कर रही है। हम पूरी तरह से इसमें लगे हुए हैं। ब्लास्ट में मरने वाले परिवार के लोगों के साथ हमारी संवेदना है।

घायलों के लिए ईश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो। जिन्होंने भी ऐसा किया है संबंधित एजेंसियां उन्हें ढूंढ निकालेगी और अपने किए की सजा भी उन्हें मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *