Haryana News: पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवक के साथ की मारपीट

Written by

in

पंचकूला: सेक्टर-3 के पेट्रोल पंप में तेल डलवाने के लिए गए युवक के साथ मारपीट हुई है। पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। उन्होंने युवक के सिर में पत्थर मार दिया जिससे वो घायल हो गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-3 के पेट्रोल पंप में सूरज नाम का युवक डीजल डलवाने के लिए गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी पैसे देने के बाद भी डीजल डालने में देरी कर रहे थे। इस दौरान उसने जब कर्मचारियों को कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी।

युवक के सिर पर कर्मचारियों के द्वारा पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। इसके बाद घायल हुए युवक को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *