Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना के खिलाफ हुए घरवाले, जमकर किया एक्टर का विरोध

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस 19 आए दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे फिनाले पास आ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स अपने असली रंग दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड के वॉर में नीलम और अभिषेक बजाज घर से बेघर हो गए। अब आने वाले दिनों में भी कई बड़े धमाके दिखेंगे। हाल ही में शो में कैप्टेंसी और राशन टास्क हुआ। इसमें ऐप रुम खोल दिया गया और बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया। उसके बाद कंटेस्टेंट्स को कुछ ऑप्शन भी दिए गए। एक था कि वो अपने सोशल मीडिया के फॉलोअर्स जान सकते हैं और उसके साथ उन्हें 10 प्रतिशत राशन कुर्बान करना होगा।

घरवालों ने चुना यह ऑप्शन

इसके अलावा दूसरा ऑप्शन था कि फॉलोअर्स के बारे में मत जानें और 10 प्रतिशत राशन अपने वीकली राशन में एड करवा लें। अशनूर और प्रणित ने टास्क में दूसरा वाला ऑप्शन चूज किया। वहीं मालती कुनिका, तान्या और अमाल ने सोशल मीडिया वाला ऑप्शन चूज किया। इसके बाद राशन 60 पर्सेंट रह गया। जब गौरव की बारी आई तो उनको यह दोनों ऑप्शन नहीं मिले।
गौरव को बिग बॉस ने दो नए ऑप्शन दिए। इसमें पहला ऑप्शन यह था कि वो कैप्टन बन जाए। उन्हें छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट होगा और 30 पर्सेंट राशन मिलेगा दूसरा ऑप्शन था कि शहबाज को कैप्टेंसी देकर 100 पर्सेंट राशन भी ले लें और कोई नॉमिनेट नहीं होगा।

गौरव पर भड़के घरवाले

गौरव ने इसके बाद पहला ऑप्शन चुना और घर के नए कैप्टन बन गए। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को जब इस बारे में पता चला तो वह भड़क गए। कुछ ने तो बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगा दिया। बिग बॉस इन आरोपों को सुनकर नाराज हो गए। उन्होंने फिर सभी को एसेंबली में बुलाया। इस दौरान उन्होंने सभी को पेन पेपर देकर कहा कि वो गौरव-शहबाज में से उस सदस्य का नाम लिखे जिसको वो कैप्टन बनाना चाहते हैं।

गौरव से छिनी कैप्टेंसी

इसके बाद शहबाज को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो नए कैप्टन बन गए। ऐसे में सिर्फ एक घंटे में ही गौरव से कैप्टेंसी छिन ली गई हालांकि बिग बॉस ने 30 प्रतिशत राशन और सभी घरवालों को नॉमिनेट करने का फैसला नहीं बदला।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *