संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 19 नवंबर को

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ज़िला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति, ऊना की बैठक 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ज़िला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में होगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। अतः ज़िला के समस्त कर्मचारी प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। बैठक में पिछली लम्बित मांगों के साथ-साथ 13 नई मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *