Jalandhar News: 10 साल के बच्चे के हाथ में फटा Mobile, जला हाथ, देखें वीडियो

जालंधरः आजकल माता-पिता अपने छोटे बच्चों को उनके आराम और सुकून के लिए मोबाइल फोन देते हैं, लेकिन कभी-कभी यही सुविधा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसा ही मामला संग ढेसियां गांव से सामने आया है जहां, अपनी सुविधा के लिए माता-पिता ने 10 साल के बच्चे को फोन दे रखा था जो चलाते हुए बच्चे के हाथ में फट गया।

परिवार के सदस्य छोटू यादव ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा बाथरूम में फोन चला रहा था, इसी दौरान अचानक उसके हाथ में मोबाइल फट गया। धमाके से बच्चे का हाथ जल गया और वह चीखता हुआ तुरंत बाहर आया। जब मां बाथरूम में गई, तो फोन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

बच्चे के पिता ने कहा कि “यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए माता-पिता को बच्चों को मोबाइल फोन देने के बजाय उन्हें खेलकूद और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए” तथा ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा ज्यादा देर मोबाइल फोन में न बिताए। इससे जहां, बच्चों की आखें खराब होती है वहीं कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह मामला माता-पिता के लिए एक बड़ा सबक है कि वे बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचाएं और उनकी सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *