दिल्ली ब्लास्ट मामले में डॉ. उमर का DNA मैच, कार का नया CCTV आया सामने

Written by

in

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की शाम को हुए कार धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 10 नवंबर की शाम को भीषण विस्फोट की जांच में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार देर रात पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इस बात को साफ कर दिया है कि विस्फोटक से लदी आई 20 कार में मौजूद शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है। इससे पुष्टि हो गई है कि उमर ने ही दिल्ली में कार धमाका किया था। धमाके में खुद भी मारा गया। वहीं ब्लास्ट का सबसे पास का एक CCTV फुटेज सामने आया है। 10 सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर 20 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हैं।शाम करीब 6.51 बजे सिग्नल ग्रीन हुआ, जैसे ही गाड़ियां आगे बढ़ीं, i20 कार में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके से आग की लपटें उठीं। आसपास की ज्यादातर गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दो दिन बाद ब्लास्ट की जगह से 300 मीटर दूर एक कटा हुआ हाथ मिला। फॉरेंसिक टीम ने न्यू लाजपत नगर मार्केट की एक दुकान के शेड पर पड़े इस हाथ को जांच के लिए भेज दिया है। इधर, डॉ. उमर उन नबी का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *