जंगल में मिले युवक-युवती के सड़े गले शव, इलाके में फैली सनसनी

Written by

in

बांसवाड़ाः राजस्थान-गुजरात की सीमा पर आनंदपुरी थाना इलाके के ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में बुधवार को युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली, जबकि युवक पेड़ पर फंदे से लटका था। युवक का सिर फंदे में फंसा हुआ था और गर्दन से अलग होकर शरीर का बाकी हिस्सा नीचे पड़ा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव ज्यादा दिन पुराने होने से फंदे से नीचे गिर गया।

जानकारी मुताबिक, वरेठ गांव के जंगल में बुधवार को ग्रामीण जब लकड़ी काटने गए, तो उन्होंने एक पेड़ पर लटका शव देखा, जबकि नीचे युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। दोनों शवों से दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने समाजसेवी दिनेश को सूचना दी, जिन्होंने तत्काल आनंदपुरी थाना पुलिस को सूचित किया। इस पर थानाधिकारी कपिल पाटीदार और मानगढ़ चौकी से हेड कॉन्स्टेबल पुष्पराज सिंह सहित पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को पहले युवती का शव मिला, जो अर्धनग्न स्थिति में था। इसके बाद करीब 30 फीट दूर युवक का शव मिला। शव अलग-अलग पड़े होने के चलते पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या, हत्या या और कोई वजह है।

बागीदौरा डीएसपी संदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि घटनास्थल से युवक के जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान गुजरात के माहीसागर जिले के संतरामपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया निवासी धर्मेश (20) पुत्र मुकेश भाई के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान गुजरात के ही दाहोद के फतेहपुरा थाना क्षेत्र गडरा निवासी शीतल बेन (18) पुत्री लवजी भाई गरासिया के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *