तेज रफ्तार Truck ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Written by

in

बेगूसरायः जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बीहट में NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया गया। मृतकों की पहचान बरौनी घटकिंडी निवासी अरुण यादव की पत्नी विभा देवी (41 वर्ष) और पुत्र गोलू कुमार (22) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी अनुसार, विभा देवी अपने पुत्र गोलू कुमार के साथ बाइक से मोकामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चांदनी चौक के पास सड़क पर बाइक फिसल गया। इस दौरान ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि एनटीपीसी का राख बड़ी संख्या में बड़े-बड़े ट्रकों पर लोड करके ले जाया जाता है। खुले में राख ले जाने से सड़क पर गिरता है, जिससे लोग फिसल कर गिरते रहते हैं। आज भी उसी राख पर से बाइक फिसल गया, जिससे यह हादसा हुआ है। लोगों ने इंसाफ की मांग की है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *