Punjab News: Traffic समस्या से मिलेगी निजात, ACP गुरदेव ने लिया जायजा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: लुधियाना के भारत नगर चौक पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए एसीपी गुरदेव और तकनीकी टीमों ने ट्रैफिक लाइटों का जायजा लिया। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि स्लिप रोड न होने के कारण लुधियाना के भारत नगर चौक पर ट्रैफिक जाम लग रहा है।हमने बैरिकेड्स लगाकर स्लिप रोड बना दिया है और जिन लोगों को बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड होते मुल्लापुर जाना है, वे स्लिप रोड का इस्तेमाल करें और लाल बत्ती होने पर केवल माल रोड जाने वाला ट्रैफिक ही रुके।

उन्होंने बताया कि भारत नगर चौक लाइटिंग जंक्शन का ट्रायल लिया है। समस्या को देखा गया। ज्यादातर जाम की समस्या थी। कहां-कहां दिक्कत आ रही थी उसे देखते हुए हल निकाला जा रहा है। मुख्य बात है कि स्लिप-पे जो दिए गए है बस स्टैंड से आने वाली ट्रैफिक जो फिरोजपुर रोड की ओर जाने वाली है उन्हें निरंतर चालू रखने के लिए कोन की मदद से बेरिकेंडिंग की गई है। अब यहा से 24 घंटे लोग बिना रुके अपने रास्ते की ओर जा सकता है। रेड लाइट उनके लिए होगी जो लोग बस स्टैंड से माल रोड या फिर दुर्गा माता मंदिर की ओर जा रहे होंगे। उन्हें रेड लाइट पर कुछ देर के लिए रुकना पड़ेगा। वहीं दुर्गा माता मंदिर से आने वाली ट्रैफिक को अगर बस स्टैंड जाना है तो भी वह स्लिप वे की मदद से जा सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *