Punjab News: इस इलाके में लगा तेल का कोल्हू, लोगों को मिल रहा स्वच्छ सामान, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के गुसाईपुर गांव में एक व्यक्ति ने तेल का कोल्हू लगाया है। इस कोल्हू को जिले में लोगों का भारी मात्रा में समर्थन मिल रहा है। इससे तरह-तरह के तेल निकाले जाते हैं और कई तरह के आटे भी पीसे जाते हैं। ऐसे में इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनते दिख रहे हैं।

लोग अपनी जरुरत के अनुसार, सामान खरीदने के लिए सुबह ही यहां पहुंच जाते हैं। इसका एक कारण यह भी है यहां पर सामान का भंडारण काफी अच्छा है। इस बारे में मिल के मालिक ने बताया कि पहले हम आटा पीसते थे परंतु लोगों के कहने पर उन्होंने तेल निकालने वाली मिल लगाई।

इसमें वह अलग-अलग प्रकार के तेल निकालते हैं जिससे लोगों को काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है। इसके बाद ग्राहकों ने हमसे अलग-अलग तरह के खाने योग्य आटा रखने के लिए कहा। इसके बाद वह अलग-अलग तरह के आटे पीसते हैं। इस आटे को लोग बड़े चाव से खरीद रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी कीमत ज्यादा है क्योंकि यहां पर सारा सामान लोगों की आंखों के सामने ही बनता है। जो भी सामान तैयार होता है उसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती। उनका कहना है कि हमारा उत्पाद दूसरों से अलग है और लोग इसको बड़ी संख्या में खरीदते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *