Ludhiana News: Grenade Attack की साजिश नाकाम, 10 ISI एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना (ens): कमिश्नरेट पुलिस ने राज्य में ग्रेनेड हमले की साजिश को नाकाम करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह,शेखर सिंह, अजय सिंह तीनो निवासी श्री मुक्तसर साहिब, अजय उर्फ ​​अजय मलेशिया निवासी, श्री गंगानगर,राजस्थान का स्थायी निवासी वर्तमान में मलेशिया, पवनदीप मलेशिया निवासी श्री गंगानगर, सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुख बराड़ निवासी फरीदकोट, सुखविंदर सिंह निवासी फरीदकोट, करणवीर सिंह उर्फ ​​विक्की निवासी श्री गंगानगर, साजन कुमार उर्फ ​​संजू निवासी श्री मुक्तसर साहिब के रूप मे हुई है।

पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की समय पर और सुचारू कार्रवाई ने ग्रेनेड हमले को टाल दिया और अनगिनत निर्दोष लोगों की जान बचाई गई। इस मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विदेश स्थित आकाओं की तलाश जारी है. जिनके पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं। गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विदेश में बैठे आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किये जा चुके है।

आरोपी विदेश में एक साथ रहते हैं और अमरीक सिंह और परमिंदर उर्फ ​​चिरी के संपर्क में थे, जो पहले उनके लिए ड्रग तस्करी का काम करते थे। जांच ​​के दौरान अजय के भाई विजय, जो वाणिज्यिक मात्रा एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में गंगानगर जेल में बंद था ,उसे भी मामले में सहयोगी की भूमिका के लिए प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

आगे की जाँच से पंजाब में हथगोले की आपूर्ति में शामिल एक स्थानीय नेटवर्क का पता चला। जो कूरियर और सहायक के रूप में भूमिका निभा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड संख्या 86P 01-03 632, एक काली किट और दस्ताने बरामद किए गए हैं। पाकिस्तान स्थित संचालकों के साथ संभावित सीमा संबंधों की पुष्टि के लिए जाँच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *