Punjab News: पट्टी-रेल प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, इस इलाके में जिला अध्यक्ष ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: केंद्र सरकार ने फिरोजपुर पट्टी-रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अमृतसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी मनाई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू मे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब को एक खास तोहफा दिया है। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका था जिसको नई रफ्तार दी गई है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह परियोजना कई सालों से अधूरी पड़ी थी। ऐसे में जब इस मांग को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखी गई तो उन्होंने तुरंत इसे मंजूरी देकर पंजाब के लोगों को एक बड़ी सौगात दे दी है। संधू ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने इस प्रोजेक्ट को पास करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

इस रेल लाइन से न सिर्फ व्यापारियों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि यात्रा का समय भी बचेगा। अमृतसर से मुंबई जाने वाले रुट का सफर करीबन पांच घंटे कम हो जाएगी। इसके अलावा जिन ट्रैकों पर पहले भारी भीड़ और कंजेशन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होती थी अब वह भी समस्या दूर होगी।

संधू ने आगे कहा कि यह परियोजना सेना के लिए भी रणनीतिक रुप से जरुरी है क्योंकि सैन्य उपकरणों की आवाजाही और तेज हो पाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिया गया एक बड़ा तोहफा है जिसको पूरे राज्य में उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *