Punjab News: पाकिस्तान से लौटे सिख जत्थे में शामिल एक महिला गायब, फॉर्म में जानकारी भी अधूरी छोड़ी

Written by

in

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे में शामिल एक महिला के वहां से गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का नाम सरबजीत कौर निवासी गांव अमैनपुर डाकखाना टिब्बा जिला कपूरथला है। उक्त महिला जो कि 4 नवंबर को भारतीय इमीग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार 1932 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान गई थी, लेकिन आज 10 दिन बाद पाकिस्तान में स्थित विभिन्न गुरुद्वारों की यात्रा और दर्शन करके भारत लौटे सिख जत्थे में उक्त महिला नहीं मिली।

सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत आने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गुड़गज समेत चार सदस्य, इसके अलावा तीन महिलाएं, जिनके घर में कोई बीमार था, वे पहले ही देश लौट आई थीं। पर उक्त महिला सरबजीत कौर जत्थे में से गायब होने के कारण वापिस वतन नहीं लौटी। पता चला है कि 4 नवंबर को जत्थे में शामिल होकर पाकिस्तान जाने से पहले भारतीय महिला द्वारा पाकिस्तानी इमीग्रेशन पर जो फॉर्म भरा गया, उसमें उसने अपनी प्रारम्भिक जानकारी अधूरी छोड़ते हुए न तो अपनी राष्ट्रीयता का उल्लेख किया और न ही पासपोर्ट नंबर दिया है। फिलहाल इस मामले में उक्त महिला की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *