Punjab के AAP प्रधान Aman Arora का उपचुनाव को लेकर आया बयान, बताई बड़ी जीत, देखें Live

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल कर ली है। इसको लेकर पंजाब के आप प्रधान ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियन भी मौजूद थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने सबसे पहले सीएम भगवंत मान, आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, हरमीत सिंह संधू, पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आज जो विरोधी पार्टियां गलत बयानबाजी से चुनाव कर रही थी उनको तरनतारन की जनता ने नकारा है। लोगों ने आज सरकार के विकास को देखते हुए आप को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि आप के कार्यों के चलते पिछले साढ़े 3 सालों से आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। आने वाले 2027 के चुनावों को भी आम आदमी पार्टी बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *