Punjab News: काम से घर जा रहे साइकिल सवार को ट्राले ने कुचला

Written by

in

लुधियानाः जिले में एक व्यक्ति की ट्राले के नीचे आ जाने से मौत गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वाला व्यक्ति काम से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान ट्राला चालक ने उसे कुचले दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जतिंद्र के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए मृतक जतिंद्र की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंद्र काम से छुट्टी करके वापस अपने साइकिल पर घर जा रहा था। जतिंद्र गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहाड़ा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। परिजनों ने अपने स्तर पर जब इलाके में सीसीटीवी चैक किए तो एक संदिग्ध ट्राला चालक नजर आया जो जतिन्द्र के साइकिल के बिल्कुल पीछा था। वहीं ट्राला चालक हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर नजर आया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों से परिजनों ने पूछा तो उन्होंने उसी ट्राला ड्राइवर द्वारा एक्सीडेंट किए जाने की बात की। मोनिका ने कहा कि आज पुलिस के पास पहुंच मामले में इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *