रेलिंग तोड़ते 20 फीट नीचे नदी में गिरी स्विफ्ट कार, 5 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा हादसा हो गया, जहां सुबह करीब 10:30 बजे खेड़ा सराय से मानपुर जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार (UP25 CN 7886) अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बैगुल नदी में जा गिरी। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान चालक 20 वर्षीय आदिल, 25 वर्षीय कासिम, 20 वर्षीय फरमान, 21 वर्षीय सलमान और 28 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पांचों शीशगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा सराय गांव के निवासी हैं। इसमें एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कार खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रही थी। जैसे ही वाहन मानपुर पुल पर पहुंचा, अचानक तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया। कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी के अंदर जा धंसी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नदी किनारे पहुंचाया। एम्बुलेंस के जरिए सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दे दी है।

थाना शीशगढ़ पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार के बेकाबू होकर पुल से गिरने के कारण पाँच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *