Jalandhar News: कोठी में युवती की हुई मौत मामले में महिला ने दिया था विवादित बयान, देखें वीडियो

सिख जत्थेबंदियों ने लिखित शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग

जालंधर (ENS): महानगर के ग्रोवर कॉलोनी में बुधवार की देर रात को 21 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लड़की का शव सर्वेंट रूम में फंदे से लटका हुआ मिला था। आत्महत्या से पहले लड़की की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। वह फंदा लगाने के लिए सीढ़ी लेकर वीडियो में जाते हुई दिखाई दी। जिसको लेकर युवती की मां ने आरोप लगया है कि कोठी मालिक प्रताड़ित करता था और उसे वहां कैद करके रखा जाता था। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर धरना लगाया था। इसी दौरान महिला ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद धार्मिक भावना आहत हुई थी।

सिख नेताओं ने पुलिस को दी शिकायत
शिरोमणि अकाली दल और अन्य जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। साथ ही आरोप लगाया कि धरने के दौरान एक सिख महिला के साथ हाथापाई भी हुई। आज विभिन्न जत्थेबंदियों ने बस्ती बावा खेल थाना और एसीपी जालंधर वेस्ट को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने उस महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान इक़बाल सिंह ढींढसा, राजबीर सिंह शंटी, मनबीर सिंह अकाली, जस्सी तल्लन, गगनदीप सिंह गग्गी, अनमोल सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

स्कूटी सवार लड़की के बीच हुई बहस के बाद शुरु हुआ था हंगामा
रानो की मौत के बाद परिवार और प्रवासी लोगों ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर धरना लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान स्कूटी पर आई एक लड़की ने कहा कि बिहार वालों को यहां धरना लगाने का हक नहीं है। इस बात पर रानो की मां, बहन और स्कूटी सवार लड़की के बीच बहस और हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद स्कूटी सवार लड़की बोली सड़क खाली करो, पंजाब की रोड पर धरना मत लगाओ, नारे लगाने हैं तो बिहार जाओ। इसी को लेकर माहौल और गर्म हो गया।

महिला ने दिया था ये विवादित बयान
धरने के दौरान एक प्रवासी महिला ने एक और विवादित टिप्पणी कर दी। उसने कहा कि पटना साहिब, जो गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है, वहाँ पंजाब की संगत माथा टेकने जाती है… तो वहाँ उनके गुरुद्वारों में घुसकर जूतियां मारनी चाहिए। इस बयान से सिख समुदाय बेहद आहत हुआ।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *